( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा आजकल अपने चरम पर है। ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में मंगलवार को चारधाम यात्रा के लिए 2609 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।
चारोधाम में मंगलवार को पंजीकृत यात्री
*यमनोत्री धाम के लिए -589*
*गंगोत्री धाम के लिए – 598*
*केदारनाथ धाम के लिए -709*
*बद्रीनाथ धाम के लिए – 713*
*हेमकुंड साहिब के लिए -शून्य*

*कुल – 2609 विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों द्वारा चारधाम के लिए आज अपना पंजीकरण कराया गया।
*ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 30 हजार 4 सौ 46 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर चुके है।



