( सुनील तनेजा )
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ व् दिग्गज नेता ए के एंटनी राजनीती से सन्यास लेने जा रहे है। जी हाँ ,उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी को पत्र लिखकर अपने राजनितिक जीवन से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। सोनिया गाँधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि, राजनीति छोड़ने के बाद वह दिल्ली में भी नहीं रहेंगे। जल्द ही वह तिरुवनंतपुरम में शिफ्ट होंगे। दरअसल, कांग्रेस नेता एके एंटनी का राज्यसभा में दो अप्रैल को कार्यकाल पूरा हो रहा है। उन्होंने घोषणा की है कि, इसके बाद वह राजनीति में नहीं आएंगे और न ही कोई चुनाव लड़ेंगे। वह राजनीति, दिल्ली व संसद को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे।
52 साल से राजनीति में सक्रिय हैं एंटनी
ए के एंटनी पिछले 52 साल से भारतीय राजनीति में सक्रिय हैं। छात्र राजनीति से शुरू होकर वह पहली बार वह 1970 में विधायक बने थे। इसके बाद एंटनी 37 की उम्र में पहली बार केरल के मुख्यमंत्री भी बने। अब तक वह तीन बार केरल के मुख्यमंत्री, तीन बार केंद्रीय मंत्री, पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। 10 साल तक वह कांग्रेस संसदीय समिति के अध्यक्ष भी रहे।
पहले ही बना लिया था राजनीति से दूर होने का मन
एके एंटनी ने पहले ही राजनीति से हमेशा के लिए दूर होने का मन बना लिया था। उन्होंने बताया कि, बहुत विचार करने के बाद मैनें कुछ समय पहले सोनिया गांधी को अपने निर्णय के बारे में बता दिया था। उन्होंने राज्यसभा के लिए दोबारा न खड़े होने की इच्छा जताई थी। इसके अलावा एंटनी ने केरल में राज्य प्रभारी व अन्य सदस्यों को अपने निर्णय के बारे में सूचित कर दिया था।
दिग्गजों के साथ किया काम
एके एंटनी कांग्रेस के भरोसेमंद नेताओं में से एक हैं। उन्होंने इंदिरा और राजीव गांधी के समय में भी काम किया है। इंदिरा व राजीव के समय में वह ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव थे। इसके बाद वह 2004 में मनमोहन सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे। धीरे-धीरे उनका कद बढ़ता गया और वह कांग्रेस की सबसे भरोसेमंद नेताओं में शुमार हो गए।