* SP उत्तरकाशी द्वारा किया गया गंगोत्री यात्रा रूट का भौतिक निरीक्षण।
* पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा की पल-पल अपडेट की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
( नवीन कुमार )
उत्तरकाशी। विगत 02 हफ्तों से उत्तरकाशी मे चारधाम यात्रा संचलित है, प्रतिदिन हजारो की तादाद मे बाहरी प्रान्तों से श्रद्धालु श्री गंगोत्री एवं यममुनोत्री धाम पर दर्शन के लिये आ रहे हैं अब तक करीब 1.7 लाख श्रद्धालु दोनों धामों पर सुरक्षित दर्शन कर चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा की पल-पल अपडेट की लगातार निगरानी कर रहे हैं। तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम व सरल बनाने के लिये वह सजग हैं, लगातार दोनों धामों का भ्रमम कर पल-पल की अपडेट पर नजर रख रहे है। एसपी उत्तरकाशी द्वारा गंगोत्री धाम यात्रा रुट का निरीक्षण कर यात्रा रुट पर नियुक्त ड्यूटियों को चेक किया गया।

बरसात व विपरीत परिस्थितियों मे ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस के जवानों का हौसाला अफजाई कर उनकी समस्याओं को सुना गया। सभी को सजग रहते हुये पुरे मनोयोग के साथ ड्यूटी करने की हिदायत दी गयी।

उत्तरकाशी से लेकर गंगोत्री तक सके स्थलीय निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा यात्री पंजीकरण केन्द्र हीना पर तैनात सभी कर्मियों को श्रदालुओं के साथ सभ्य एवं मृदु व्यवहार तथा यात्री रिकार्ड को सही तरीके से मेन्टेन करने के निर्देश दिये गये। संवेदशील स्थानों हेलगुगाड, स्वारीगाड, गंगनानी, डबरानी, सुक्की आदि का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा के इन्तजामों का जायजा लिया गया।

उनके द्वारा वहां पर नियुक्त पुलिस बल को सर्तकता बरतते हुये ड्यूटी करने, लगातार कन्ट्रोल रुम व उच्चाधिकारियों के सम्पर्क में बने रहने तथा जाम की स्थिति मे वन-वे व्यवस्था से यातायात चलाने के निर्देश दिये गये। गंगोत्री धाम व घाट पर तैनात पुलिस बल, फायर, एसडीआरएफ व क्यूआरटी को घाटों पर सर्तक रहने तथा मन्दिर में श्रदालुओं को सीरिअल के हिसाब से दर्शन कराने के निर्देश दिये गये। इस दौरान उनके द्वारा वहां पर श्रद्धालुओं व तीर्थ पुरोहितों से फीडबैक भी लिया गया। सभी पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था से काफ़ी ख़ुश नजर आये।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।