( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली / देहरादून। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज 08 दिन है। रूस ने पिछले सात दिन से यूक्रेन में तबाही मचा रखी है। इस भारत सरकार द्वारा वह फंसे छात्रों को ऑपरेशन गंगा के तहत निकलने का काम जारी है। इस बीच आज यूक्रेन में फंसे 29 और छात्र स्वदेश लौट आये है। अब तक कुल 63 छात्रों को यूक्रेन से सकुशल वापसी हो चुकी है। यूक्रेन से लौटे दिल्ली पहुंचने पर उत्तराखण्ड के सचिव वी के सुमन, अपर स्थानीय आयुक्त रंजन मिश्रा रंजन मिश्रा ,सहायक प्रोटोकाल अधिकारी मनोज जोशी और दीपक चमोली भी उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार यूक्रेन में निवासरत उत्तराखंड के सभी छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिये भारत सरकार के लगातार सम्पर्क में है। विदेश मंत्रालय द्वारा यूक्रेन में रह रहे भारतीयों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की जा रही है।
अब तक कुल 286 लोगों की लिस्ट केंद्र सरकार के पास भेजी जा चुकी है। यूकेन संकट के बीच प्रदेश सरकार ने हेल्पलाइन जारी करते हुए, युद्धग्रस्त देश में फंसे उत्तराखंडवासियों के परिजनों से उनका विवरण देने को कहा है, ताकि उन्हें यूक्रेन से सुरक्षित वापस लाया जा सके। इसके लिए डीआईजी पी रेणुका देवी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, साथ ही एसपी प्रमोद कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
हेल्पलाइन नंबर
पी रेणुका देवी (नोडल अधिकारी) – 7579278144
प्रमोद कुमार (सहायक नोडल अधिकारी) – 9837788889
आपातकालीन नंबर – 112 (टोल फ्री)
उत्तराखण्ड सदन – 011-26875614
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।