( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। रूस – यूक्रेन संकट के बीच वह से लौट रहे छात्रों को अब उत्तराखण्ड सरकार निःशुल्क घर पहुंचने के लिए गृह विभाग ने दिशा – निर्देश जारी किया गया है। इतना ही नहीं नई दिल्ली स्थानीय आयुक्त को इस सम्बन्ध में कहा गया है। अपर सचिव गृह अतर सिंह की ओर से इस संबध में पत्र दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त को भेजा गया है।
राज्य सरकार करेगी सारा खर्च करेगी वहन
अपर सचिव गृह अतर सिंह की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि यूक्रेन से स्वदेश लौटे उत्तराखंड राज्य के नागरिकों को निशुल्क उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा। ट्रेन, बस या टैक्सी जिस भी माध्यम से वे घरों तक जाने की इच्छा जाहिर करेंगे, उन्हें व्यवस्था कराई जाए। इसका सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु के मुताबिक, यूक्रेन में फंसे नागरिकों के बारे में सूचनाएं जुटाने के लिए अलग – अलग तीन व्हाट्सअप ग्रुप बनाए गए हैं। इन समूहों में मुख्य सचिव, सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव स्तर के अधिकारियों के अलावा गढ़वाल व कुमाऊं मंडल आयुक्त, सभी जिलाधिकारियों, पुलिस कप्तानों के साथ यूक्रेन से लौटे या वहां फंसे लोगों के परिजनों को भी जोड़ा गया है। इन व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं को विदेश मंत्रालय को उपलब्ध कराया जा रहा है।