Dehradun Politics Slider States Uttarakhand vayral

Big Breaking : कांग्रेस के साथ मिल सरकार बनाने वाले हैं पूर्व CM त्रिवेंद्र ! वायल हुआ वीडियो ,परोक्ष रूप से साधा निशाना। आखिर किसपर और क्या है सच्चाई ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरदून। भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तराखण्ड के पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत सोशल मिडिया पर तैर रही एक खबर से बेहद आहत है। Breaking News की शैली में बने वीडियो में कहा जा रहा है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा के 20 विधायकों संग कांग्रेस में शामिल हो राज्य में सरकार बनाने जा रहे है। राजनैतिक गलियारों में खबर के फैलते ही चहुओर आग की तरह इसकी सच्चाई जानने के लिए राजनेताओ के फोन मिडिया करियो और राजनैतिक गलियारों के रसूखदारो के यहाँ घनघनाने लगे। 
इस बीच पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत भी सक्रिय हुए और इसे अफवाह बताते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश है और इसे किसी न किसी का संरक्षण भी है। संरक्षण की बात कहकर उन्होंने किसी नेता का नाम लिए बगैर परोक्ष रूप से निशाना भी साधा है।
त्रिवेंद्र सिंह 20 विधायकों के साथ मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाने का वीडियो ही नहीं ट्विटर पर तेजी से फैला। इससे नाराज त्रिवेंद्र ने कहा कि एक डेढ़ माह पहले भी कुछ तत्वों ने इसी प्रकार का दुष्प्रचार किया था। यह एक बड़ा षडयंत्र है, इन तत्वों को किसी का संरक्षण भी प्राप्त है। उन्होंने कहा कि कि वह पार्टी के समर्पित सिपाही हैं। भला ऐसा कोई सोच भी कैसे सकता है? जिस प्रकार की खबरें लगातार फैलाई जा रही हैं, उन्हें गंभीरता से लिया जा रहा है। 

शामिल लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की कही बात 
साजिश में शामिल लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई गंभीरता से पर विचार किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी ऐसी खबरों को फर्जी करार दिया। उन्होंने कहा- मैने वह वीडियो नहीं देखा और न हीं इस प्रकार की अफवाहों को गंभीरता से लिया जाता है। त्रिवेंद्र रावत भाजपा को प्रदेश में खड़ा करने वाले व्यक्ति हैं। उनके बारे में ऐसा सोचना भी गलत है। यह साजिश है।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *