( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन में बहुत जल्द बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। CS एसएस संधू की केंद्र में प्रतिनियुक्ति की NOC के बाद उत्तराखण्ड राज्य को नया मुख्य सचिव मिलना तय है। इससे एक बात तय हो गई कि अब एसएस संधू राज्य के मुख्य सचिव नहीं रहेंगे। वह जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार में जा सकते हैं। अब चर्चा इस बात की है कि राज्य का नया मुख्य सचिव कौन होगा? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किसके नाम पर मुहर लगाएंगे? फिलहाल नौकरशाही में 2 नामों की बहुत जोर-शोर से चर्चा चल रही है।आपको बता दे कि मुख्य सचिव एसएस संधू को केंद्र से लाकर राज्य का नया सीएस बनाया गया था। लेकिन, वह उत्तराखंड में बहुत खुश नजर नहीं आ रहे। इसीलिए शायद उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया था। केंद्र ने उनकी प्रतिनियुक्ति को लेकर राज्य सरकार से NOC मांगी, जिस पर सरकार ने हामी भर दी है।
चर्चा है कि आनंद वर्धन को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। राज्य सरकार ने आनंद वर्धन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने को लेकर दी गई NOC वापस ले ली थी। इसी बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि आनंद वर्धन को सरकार कुछ और बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है।आपको बता दें कि आनंद वर्धन इस राज्य के वरिष्ठतम आईएएस अफसरों में से एक हैं। उनको सरकारी कामकाज का लंबा अनुभव रहा है। कई भारी भरकम विभागों को वो संभाल चुके हैं। ऐसे में आनंद वर्धन को सीएस बनाया जा सकता है।वहीं, राधा रतूड़ी को लेकर भी चर्चाएं हो रहीं हैं। हालांकि पहले भी उनको लेकर चर्चाएं हुईं थीं। लेकिन उस वक्त CM धामी ने एसएस संधू पर भरोसा जताया था और उन्हे केंद्र से लाकर सीएस की कुर्सी सौंपी थी।अब देखना यह है कि CM धामी किसको राज्य का नया CS तय करते है।
![](http://news1hindustan.com/wp-content/uploads/2022/06/news.10h.jpg-1024x203.png)
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।