Dehradun Slider State Press Uttarakhand States strong umbrella organization Uttarakhand Vishwajit Negi became president again

Big Breaking : स्टेट प्रेस उतराखंड के पुनः अध्यक्ष बने विश्वजीत नेगी,नेगी की अध्यक्षता में एक मजबूत अंब्रेला ऑर्गेनाइजेशन आया अस्तित्व में। आखिर कैसे और कौन बना महामंत्री और कोषाध्यक्ष ? Tap कर कर जाने

Spread the love

* प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर जोशी और कोषाध्यक्ष बने हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश पाण्डेय।  

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून।  बीजापुर गेस्ट हाउस देहरादून मे स्टेट प्रेस क्लब उतराखंड का  द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ।  मुख्य चुनाव अधिकारी  अजय ढोडियाल तथा सहायक चुनाव अधिकारी शिव शंकर कुशवाह ने नई  कार्यकारिणी की घोषणा की। विश्वजीत सिंह नेगी के नाम का  प्रस्ताव नैनीताल के सर्वेंद्र बिष्ट तथा देवेंद्र ने किया, जिनका अनुमोदन ज्ञान प्रकाश पांडे ने किया।   

इसके पश्चात् सदन ने सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विश्वजीत नेगी पर विश्वास प्रकट किया हुए उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। जबकि महामंत्री पद पर चंद्रशेखर जोशी के नाम पर  सदन ने सर्वसम्मति जताई। प्रदेश उपाध्यक्ष (गढ़वाल) से सुनील थपलियाल,  प्रदेश उपाध्यक्ष (कुमाऊं) से राजकुमार फुटेला सर्व सम्मति से चुने गए। जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष देहरादून से बसंत निगम को सदन ने सर्वसम्मति से चुना।  प्रदेश सचिव (गढ़वाल )से देवेंद्र दुमोका  एडवोकेट व नरेश भट्ट को सर्वसम्मति से सदन ने चुना गया। प्रदेश सचिव (कुमाऊँ ) से संजय रावत , कुमाऊँ से कंचन वर्मा व देहरादून से मैडम सुलोचना पयाल, तथा कोषाध्यक्ष पद पर हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश पांडे सर्वसम्मति से चुने गए।   

विशेष सचिव दिनेश चंद्र शास्त्री, संप्रेक्षक सुरेंद्र अग्रवाल को सर्वसम्मति से सदन ने चुना।  सदन ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अजय ढोडियाल को विशेष प्रेस क्लब उत्तराखंड का संरक्षक घोषित किया। स्टेट प्रेस क्लब उतराखंड की  कार्यकारिणी सदस्यों में प्रत्येक जनपद से  वरिष्ठ पत्रकार चुने गए।  जिसमे  उत्तरकाशी से द्वारिका प्रसाद सेमवाल, टिहरी जनपद शशि भूषण भट्ट, रुद्रप्रयाग से रोहित डिमरी, रुद्रपुर से सुरेंद्र गुप्ता, नैनीताल से योगेश वर्मा, देहरादून से बॉबी शर्मा, बागेश्वर से रमेश पांडे कृषक, हरिद्वार से सनत शर्मा, अल्मोड़ा से अशोक पांडे, चंपावत से विनय शर्मा, चमोली से कांति भट्ट पौड़ी से गणेश कुकसाल चुने गए।

 प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर विश्वजीत नेगी ने समस्त पत्रकार जगत का आभार व्यक्त किया। जबकि प्रदेश  महामंत्री चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि स्टेट प्रेस क्लब उतराखंड देश का एकमात्र मंच है, जिसमें पूरे प्रदेश से पत्रकार गण जुड़े हुए हैं,यह एक अंब्रेला ऑर्गेनाइजेशन मजबूती से अस्तित्व में आ गया है। इस अवसर पर  उत्तराखण्ड  के विभिन्न जिलों से तारा चाँद जोशी ,योगेश शर्मा ,सर्वेंद्र बिस्ट ,बॉबी शर्मा ,अमृत कुमार पाण्डेय ,संजय रावत ,देवेंद्र दुमका ,शशि भूषण भट्ट ,विजेंद्र कुअमार यादव ,सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ,आशुतोष डिमरी ,कुलदीप रावत ,दिनेश शास्त्री ,अजय ढोंढियाल ,रोहित डिमरी ,रणजीत कुमार ,राजीव चावला ,कंचन कुमार वर्मा ,सुलोचना पायल ,सुरेंद्र कुमार गुप्ता ,राज कुमार फुटेला ,मनोज आर्य ,हर्ष रावत ,सुधीर चावला ,सनत शर्मा ,सुनील थपरियाल नवीन कुमार आदि पत्रकारगण उपस्थित रहे। 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *