Found the hole from where Yamuna water entered Delhi National,New Delhi photo went viral Slider social media

बड़ी खबर : आखिर पता चल ही गया कि कहा से दिल्ली में घुसा यमुना का पानी ! सोशल मिडिया पर वायरल हुआ फोटो। आखिर कहा और कैसे ? Tap कर देखे तश्वीरों में 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली करीब 45 साल बाद फिर से पूरी तरह बाढ़ में डूब गई है। यमुना नदी लगातार खतरे के निशान से ऊपर बहने से हजारों लोगों को घर-गृहस्थी बर्बाद हो गई है। बड़ी संख्या में लोगों का पलायन हुआ है।

सरकारी आंकड़े बताते हैं कि यमुना नदी 33 साल में 25 बार खतरे के निशान से ऊपर हुई, लेकिन ऐसी बाढ़ पहले कभी नहीं आई। उधर, उस जगह का पता चल गया है, जहां से यमुना का पानी दिल्ली में घुसा। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ITO के पास 12 नंबर ड्रेनज का रेगुलेटर टूटने से बाढ़ का पानी दिल्ली में घुस रहा है।

दिल्ली में बाढ़ की हालत यह है कि सरकार भी बेबस नजर आ रही है। CM अरविंद केजरीवाल ने ड्रेनेज ठीक करने के लिए सेना की मदद मांगी थी।

अब सेना ITO के पास टूटे 12 नंबर ड्रेनेज के रेगुलेटर की मरम्मत कर रही है।
जगह-जगह बाढ़ का पानी आ जाने से दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद कर दिए गए हैं। सरकारी दफ्तरों में वर्कफ्रॉम होम रहेगा।

NDRF के DIG मोहसिन शहीदी ने मुताबिक दिल्ली में बाढ़ के चलते 6 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

दिल्ली में पिछले 4 दिन से यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर से बह रही है। शुक्रवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 208.40 मीटर तक पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान 205 मीटर से 3.4 मीटर अधिक है।

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है।

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज के 18 गेट खोलने से यमुना नदी उफन पड़ी और दिल्ली डूब गई।
यमुना नदी में 205.33 मीटर खतरे का निशान है। गुरुवार को यह 208.51 मीटर को पार कर गई थी।

बाढ़ से क्या पूरी दिल्ली में हाहाकार मचा हुआ है। सरकार और प्रशासन लगातार मीटिंग कर रहा है, लेकिन समस्या का ठोस हल किसी के पास नहीं है।

रिंग रोड तक बाढ़ आ जाने से आईएसबीटी, कश्मीरी गेट में हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तराखंड से आने-जाने वाली बसें रोकनी पड़ी हैं।

दिल्ली की लोकनिर्माण विभाग(PWD) मंत्री आतिशी कुमार मान चुकी हैं कि दिल्ली में पहली बार यमुना नदी का जलस्तर इस मुकाम पर पहुंचा है। 1978 में जब बाढ़ आई थी, उसके मुकाबले इस बार जलस्तर 1.5 मीटर अधिक है।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *