assembly election 2022 Dehradun Politics Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड के 70 विधानसभा सीटों में जाँच के बाद 730 उम्मीदवार बचे ,इस सीट पर बचे सबसे कम दावेदार। आखिर किस पर और कहा ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड की 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए किये गए नामांकन पत्रों की जाँच के बाद अलग-अलग जगह से 20 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए हैं, इस कारण अब मुकाबले में कुल 730 उम्मीदवार बचते हैं। नामांकन में यमकेश्वर, नरेंद्रनगर और बाजपुर विधानसभा में सबसे कम छह- छह दावेदार सामने आए।

सोमवार को नाम वापसी के बाद इसमें और भी कमी आनी तय है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन तक प्रदेश भर में कुल 750 नामांकन दाखिल हुए थे। शनिवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच हुई।
इस दौरान विभिन्न कमियों की वजह से प्रदेश भर से 20 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द हो गए हैं। हालांकि इसमें कोई प्रमुख दल या निर्दलीय उम्मीदवार शामिल नहीं है। इस तरह अब मुकाबले में 730 दावेदार बचते हैं। अब अगले चरण में सोमवार को नाम वापसी का दिन तय है। इसके बाद ही अंतिम मुकाबले के लिए उम्मीदवारों की संख्या तय हो पाएगी। 2017 के चुनाव में कुल 637 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, इस बार इस उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
यमकेश्वर में सबसे कम दावेदार
नामांकन में यमकेश्वर, नरेंद्रनगर और बाजपुर विधानसभा में सबसे कम छह- छह दावेदार सामने आए। इसमें शनिवार को जांच के दौरान यमकेश्वर से एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया है, इस कारण यहां अब पांच प्रत्याशी ही शेष बचे हैं। दूसरी तरफ सबसे अधिक 20 दावेदार, मतदाता संख्या के लिहाज से सबसे बड़ी विधानसभा धर्मपुर में आए हैं। इसके बाद 19 दावेदार डोईवाला विधानसभा में सामने आए हैं।
==============जांच के बाद कहा कितने शेष दावेदार====================
उत्तरकाशी                       27 चमोली                            34
रुद्रप्रयाग                         27 टिहरी                             43
देहरादून                       141 हरिद्वार                         127
पौड़ी                              52 पिथौरागढ़                       32
बागेश्वर                           17 अल्मोड़ा                         57
चम्पावत                         15 नैनीताल                         72
यू एस नगर                    86 ====================
कुल                            728

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
मास्क के साथ-साथ , हाथो को धुले जरूर।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *