at the forefront on FB among the Chief Ministers BJP ruled states Dehradun Lucknow Slider States UP CM Yogi is at the top Uttar Pardesh Uttarakhand

बड़ी खबर : भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में FB पर CM धामी सबसे आगे,UP CM योगी यहाँ है शीर्ष पर। आखिर कितने फॉलोअर्स और कौन -कौन कहा ? Tap कर देखे 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून / लखनऊ । उत्तराखण्ड के CM धामी को फेसबुक पेज पर फॉलो करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मुख्यमंत्री के तौर पर अपने अब तक के कार्यकाल में धामी फेसबुक पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे आगे निकल गए हैं। फेसबुक पर उनके 76 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 75 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

ट्विटर पर योगी इतने फॉलोअर्स के साथ शीर्ष पर
ट्विटर पर योगी ढाई करोड़ फॉलोअर्स के साथ शीर्ष पर हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही 90 लाख फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। किसी भी भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या योगी के फॉलोअर्स के आसपास भी नहीं है। ट्विटर पर सीएम धामी के चार लाख दो हजार के आसपास फॉलोअर्स हैं।
हिंदुत्व के एजेंडे पर आक्रामक धामी को मिली बढ़त
चेहरे-मोहरे से सौम्य दिखाई देने वाले सीएम धामी हिंदुत्व के एजेंडे पर आक्रामक दिखे हैं। जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कठोर कानून बनाने, सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक स्थलों और निर्माण हटाने और समान नागरिक संहिता के मामले में उनका बेहद सख्त रुख रहा है। सोशल मीडिया के जानकारों का मानना है कि इन कड़े कदमों की वजह से भी धामी के फेसबुक पेज पर फालोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। हालांकि, पांच भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के ट्विटर पर धामी से अधिक फॉलोअर्स हैं।
किस मुख्यमंत्री के कितने फॉलोअर्स
सीएम                                   राज्य फेसबुक पेज            ट्विटर
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड            76 लाख                 4.02 लाख
योगी आदित्य नाथ उत्तरप्रदेश          75 लाख                 2.52 करोड़
शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश      50 लाख                    90 लाख
हिमंता बिस्वा सरमा असम             18 लाख                    20 लाख
एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र                   10 लाख                    9.68 लाख
मनोहर लाल खट्टर हरियाणा            7.5 लाख                  23 लाख
प्रो. माणिक साह त्रिपुरा                   2.69 लाख               4.19 लाख
पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश             2.7 लाख                  2.65 लाख
एन बीरेन सिंह मणिपुर                   2.5 लाख                  1.98 लाख
भूपेंद्र पटेल गुजरात                       2.46 लाख                5.35 लाख
डॉ. प्रमोद सावंत गोवा                   2.1 लाख                  1.36 लाख

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *