( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
बागपत। रोहतक की सुनारिया जेल से चौथी बार 30 दिन का पैरोल लेकर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम गुरुवार को बरनावा आश्रम पहुंच गया है। उसके साथ हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आए हैं।
दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख को रोहतक की सुनारिया जेल से हरियाणा पुलिस सुरक्षा में लेकर चली। जनपद में आने पर बागपत पुलिस प्रशाशन ने उसे सुरक्षा दी। डेरे के मुख्य द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
राम रहीम की चार गाड़ियों को सुरक्षा में लेकर सीओ बागपत विजय चौधरी थाना प्रभारी बिनौली एनएस सिरोही व हरियाणा पुलिस आश्रम बरनावा में शाम 6 बजकर 30 मिनट पर पहुची इन चारों गाड़ियों में एक गाड़ी में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम था।
उसके आश्रम में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। गेट पर पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया। साधु संगत के आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगाई गई। सीओ ने बताया कि पैरोल के नियमों का पालन करते हुए आश्रम में भीड़ नही जुटने दी जाएगी। यदि नियमों का उलंघन हुआ तो करवाई भी की जाएगी।
पैरोल पर बरनावा में चौथी बार आया डेरा प्रमुख
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा के आश्रम में पैरोल पर चौथी बार आया है। यहां वह सबसे पहले बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन व 15 अक्टूबर को 40 दिन, इस वर्ष 21 जनवरी को 40 दिन के पैरोल का समय बिताकर 3 मार्च को सुनारिया जेल गया था।