akhs of rupees were also collected coordination fees emphasis on the school of traffic rules Haridwar haridwar police punitive action is being taken after the request and grace of the common man Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : यातायात नियमों की पाठशाला पर हरिद्वार पुलिस का जोर,आमजन से आग्रह एवं अनुग्रह के पश्चात की जा रही है दण्डात्मक कार्यवाही,कई लाख रूपये संयोजन शुल्क भी वसूला । आखिर क्या और कितनी राशि ? Tap कर जाने

Spread the love

*ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की भी भेजी जा रही है रिपोर्ट,ओवर स्पीड वाहनों के आंकड़े बढ़ा रहे हैं चिंता। 

*वाहन चालकों से आग्रह है कि यातायात नियमों का पालन कर अपने जान-माल की सुरक्षा करें :: एसएसपी हरिद्वार

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार। यातायात नियमों की पाठशाला पर हरिद्वार पुलिस का अब जोर,आमजन से आग्रह एवं अनुग्रह के पश्चात  दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है।  इस बीच कुछ लोगो के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की भी  रिपोर्ट भेजी जा रही है।

वही ओवर स्पीड वाहनों के आंकड़े बढ़ा  चिंता रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा 05 अगस्त से शुरू किये अभियान में 18 अगस्त तक कुल 4985 चलन किये गए है। जिससे कुल ₹12,46,210/-( बारह लाख छियालीस हज़ार दो सौ दस रूपये ) संयोजन शुल्क वसूला गया है।

 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के पश्चात हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर दंडात्मक कार्यवाही की प्रक्रिया विगत 5 अगस्त से प्रारंभ की गई। 

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार वाहन चालकों से आग्रह है कि यातायात नियमों का पालन कर अपने जान-माल की सुरक्षा करें। 
अभियान के दौरान दिनांक 18 अगस्त तक की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है-     

*बिन्दू                      *चालान की संख्या

1- ओवर स्पीड़                      7672-

2-शराब पीकर वाहन चलाना          2233-

3-मोबाइल का प्रयोग                        414-

4-क्षमता से अधिक सवारी                265-

5-बिना हेलमेट                              2596-

6- ट्रिपल राइडिंग                              717-

7-बिना नंबर प्लेट                        12298-

8-गलत दिशा                                3719-

9-81 P.Act                                31210-

10-अन्य                                    1686-

————————————————————————–

कुल चालान-                              4985

वसूला गया संयोजन शुल्क-  ₹12,46,210/-

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *