allegation of exploitation female health workers Front opened against CMO Haridwar Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : हरिद्वार में महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने CMO के खिलाफ खोला मोर्चा ,लगाया शोषण का आरोप। आखिर क्यों ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार।  उत्तराखंड मातृ शिशु  एवं परिवार कल्याण एसोसिएशन की महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने  CMO हरिद्वार के खिलाफ  मोर्चा खोलते हुए  शोषण  का आरोप लगाया है। 
महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा की जानबूझकर कर केवल  हरिद्वार के  16 पदों की पदोन्नति की फ़ाइल को  CMO डॉ कुमार खगेन्द्र सिंह रोके हुए हैं। 

एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती गुड्डी मटुड़ा ने बताया की पुरे प्रदेश में  केवल हरिद्वार मे हेल्थ विजिटर के प्रमोशन  जानबूझकर रोके गए  हैं। न्यायालय के स्पष्ट आदेशों  के बावजूद CMO जबरदस्ती फ़ाइल को शासन  में  घुमाने और 20-30 साल की नौकरी  के बावजूद दुबारा ट्रेनिंग की अनिवार्यता का नियम लगाया गया है। जबकि पुरे उत्तराखंड में  कहीं  दुबारा ट्रेनिंग नहीं  करवाई गई, ना ऐसा  कोई प्रावधान है और  इस तरह से CMO द्वारा किसी मंशावश पदोन्नति प्रभावित लंबित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि  2018 से ही केवल उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले में ही प्रमोशन  रोके गए हैं।  ज्ञापन देते हुए उन्होंने  कहा की अगर एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगे नहीं  मानी गई  तो स्वास्थ्य निदेशालय का भी घेराव किया जायेगा।

आपको बता दें  की जनसंख्या घनत्व  के हिसाब से हरिद्वार मे 350 ANM के पद होने चाहिए। वहीं  केवल 103 स्थायी कर्मी है और NRHM के संविदा  पर रखे  कर्मचारियों  से काम चलाया जा रहा है। कई महिला  कर्मियों द्वारा कई माह  से वेतन ना मिलने की भी  बात  बताई गई। 

वहीं  CMO डॉ कुमार खगेन्द्र से बात  करने पर उन्होंने महिलों पर ही आरोप लगाते हुए बताया की कुछ  महिला कोर्ट चली  गई थी जिसके कारण विलम्ब हुआ है। जबकि वहीं सहारनपुर से हरिद्वार जिले के अलग  होने के कारण सीनियरटी हुई गड़बडी को सही करने की बात स्वीकार की और  बताया की फ़ाइल शाशन में और  स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय में लंबित है। 

जैसे कोई आदेश आएगा  वह कार्यवाही करेंगे। वहीं भगवानपुर  की महिला स्टॉफ नर्स  द्वारा लगाए  गए के  Me-Too प्रकरण व यौन शोषण के आरोपों पर मामला कोर्ट में  है। कहके कुछ  भी  कहने से बचते  नजर आये  CMO डॉ कुमार खगेन्द्र।प्रदर्शन करने वालों में  प्रदेश उपाध्य्क्ष चित्रा  राणा, प्रदेश महामंत्री हेमलता भंडारी, हरिद्वार जिलाध्य्क्ष पुष्पा सैनी, जिला महामंत्री निमिषा शर्मा, रेनू करनवाल, शैली  चौहान, प्रीति गोला, सुधा  त्यागी, नीलम  सैनी, सुशीला सैनी, अमरजीत  कौर, संगीता सहगल, यशोदा  सैनी, जानकी पंत, मधुबाला  चौहान, सरिता  चौहान, रूचि शाह, पूजा चौहान, सुमन  शर्मा, रजनी  बिष्ट आदि  कई दर्जन महिला स्वास्थ्य कर्मी मौजूद  रही।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *