( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। पर्वतीय क्षेत्रो में वर्षा व ऊँची पहाड़ियों पर बर्फ़बारी की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं मौसम बदलने से मैदानी क्षेत्रों के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
मौसम बदलने से प्रदेशभर में ठंड बढ़ने की संभावना
न्यूनतम तापमान में पहाड़ी क्षेत्रों में चार से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। मौसम बदलने से प्रदेशभर में ठंड बढ़ने की भी संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार छह नवंबर को गढ़वाल मंडल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तरकाशी ,चमोली तथा रुद्रप्रयाग जिलों के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में कही – कही बहुत हलकी बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
जबकि कुमाऊं में सात नवंबर से इसके आगे बढ़ने की संभावना है। सात नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग ,देहरादून तथा टिहरी जिलों के पर्वतीय व ऊंचाई वाले क्षेत्रों कही – कही बहुत हलकी वर्षा / बर्फ़बारो होने की सम्भावना है।
वही 08 नवंबर को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रो में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फ़बारी होने की संभावना है | राज्य के शेष जनऩदों में मौसम शुष्क रहेगा | राज्य के उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जिलों के 3500 मीटर व उससे ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।