Dehradun Politics Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड में प्रदेश कैण्टन को लेकर रस्साकसी हुई तेज़ ,चर्चाओं में कई नाम। आखिर क्या गोदियाल होंगे दुबारा या कोई और ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून। उत्तराखण्ड में कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इसके साथ ही अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा अटकलों का बाजार गर्म है ? कांग्रेस में शीघ्र ही संगठनात्मक स्तर पर चुनाव होने हैं, लेकिन पीसीसी अध्यक्ष जैसे महत्वपूूर्ण पद को पार्टी ज्यादा दिन तक खाली नहीं रखना चाहेगी। लेकिन, पार्टी के सामने एक चेहरे पर सहमति बनाना भी वर्तमान हालात में आसान नहीं दिख रहा है।कांग्रेस में अध्यक्ष पद से लेकर नेता प्रतिपक्ष पद तक के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। अब तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान पांच अध्यक्षों ने संभाली है। छठा अध्यक्ष कौन होगा, सियासी फिजाओं में कई नाम तैर रहे हैं। इसमें एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि पार्टी हाईकमान गोदियाल को ही रिपीट कर सकती है।
तीसरी बार विधायक बने मनोज तिवाड़ी का नाम भी चर्चाओं में

दूसरी संभावना यह है कि अभी नेता प्रतिपक्ष का दायित्व गढ़वाल से प्रीतम सिंह के पास है। यदि पार्टी उन्हें आगे भी इस पद पर बनाए रखती है तो अध्यक्ष पद कुमाऊं के हिस्से में जा सकता है। ऐसे में कुमाऊं की खटीमा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बड़े अंतर से हराकर विधायक चुने गए भुवन कापड़ी पर पार्टी दांव खेल सकती है। भुवन यूथ कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी का युवा चेहरा हैं। तीसरी बार विधायक बने मनोज तिवाड़ी का नाम भी चर्चाओं में है।
मनोज वर्ष 2007, 2012 और अब 2022 में अल्मोड़ा सीट से विधायक चुने गए हैं। करीब 12 साल एआईसीसी में सचिव पद पर रहे प्रकाश जोशी को भी प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। संगठन का लंबा अनुभव रखने वाले मथुरादत्त जोशी और राजेंद्र भंडारी का नाम भी चर्चाओं में है। 
दिग्गज नेता में दौड़ में शामिल
राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल करने के बाद भाजपा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसे बैठाती है। बहुत हद तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा उस पर भी निर्भर करेगा। यदि पार्टी किसी दिग्गज नेता पर दांव खेलती है तो कांग्रेस में पूर्व सीएम रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, हीरा सिंह बिष्ट, मंत्री प्रसाद नैथानी, नव प्रभात, दिनेश अग्रवाल जैसे नाम भी आगे कर सकती है। 
गढ़वाल-कुमाऊं के साथ साधने होंगे जातीय समीकरण 
राज्य में कांग्रेस की सरकार और संगठन पर नजर डालें तो अब तक मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के चयन में गढ़वाल-कुमाऊं के साथ जातीय समीकरणों को साधकर पार्टी आगे बढ़ी है। वर्ष 2000-2007 के मध्य हरीश रावत प्रदेश अध्यक्ष बने, तब इंदिरा हृदयेश को सीएलपी नेता चुना गया।
वर्ष 2007 से लेकर वर्ष 2014 तक प्रदेश अध्यक्ष की कमान यशपाल आर्य के हाथों में रही। उस वक्त हरक सिंह रावत सीएलपी नेता बने। वर्ष 2014-17 के मध्य किशोर उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष बने तो मुख्यमंत्री के तौर पर हरीश रावत के हाथों में सत्ता की कमान रही। वर्ष 2017 में प्रीतम सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तो इंदिरा हृदयेश को नेता प्रतिपक्ष की कमान सौंपी गई। वर्ष 2021 में गणेश गोदियाल को कमान सौंपी गई, लेकिन आठ माह बाद ही उनकी विदाई हो गई। 
कुनबे में लड़ाई के बीच आगे खड़ी हैं बड़ी चुनौतियां
विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के चुनाव को लेकर धड़ों में तलवारें खिंच गईं थी। पूरे चुनाव में पार्टी नेताओं ने एकता दिखाने की कोशिश की, लेकिन भीतर गुटबाजी की खिचड़ी पकती रही। नतीजा हार के रूप में सामने आया।
अब जब पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है और कुछ समय में संगठनात्मक चुनाव भी होने हैं। ऐसे में संभव है कि चुनाव से पहले ही नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी कर ली जाए। पार्टी के सामने निकाय चुनाव और वर्ष 2024 के आम चुनाव की चुनौतियां भी सामने खड़ी हैं। ऐसे में कुनबे की इस लड़ाई के बीच पार्टी यथाशीघ्र नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करना चाहेगी।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *