...and when as listener CM Kedarnath Dham Last year's record broken Rudraprayag Slider States till now 15 lakh more devotees have visited Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड के श्री केदारनाथ धाम में टुटा पिछले साल का रिकॉर्ड, अब तक 15 लाख ज्यादा दरशनार्थियों किये दर्शन। आखिर कितने और कैसे ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम  में इन दिनों भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। अक्तूबर के पहले सात दिनों में ही सवा लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इसके साथ ही धाम में यात्री संख्या ने पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जबकि शनिवार अर्थात 07 नवंबर 2023 को केदारनाथ यात्रा ने नया कीर्तिमान रच दिया। इस साल धाम में अब तक 15.66 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
 पिछले साल पुरे यात्रा सीजन में 15.63 लाख श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे थे। अभी धाम के कपाट बंद होने में 40 दिन का समय शेष है। ऐसे में इस वर्ष दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख के पार हो सकता है। यात्रा 25 अप्रैल से शुरू हुई थी। बारिश से जुलाई व अगस्त में यात्रा थोड़ी सुस्त पड़ी, लेकिन सितंबर से यात्रा ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ योगेंद्र सिंह और कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया, 20 सितंबर से श्रद्धालुओं की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। सुबह तीन बजे से ही मंदिर परिसर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो रही है।
आपदा के बाद प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही यात्रा
जून 2013 की आपदा के बाद वर्ष 2014 में केदारनाथ में पूरे यात्राकाल में सिर्फ 48 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, लेकिन वर्ष 2015 से 2019 तक प्रतिवर्ष यात्रा ने नए आयाम स्थापित किए। वर्ष 2019 में केदारनाथ यात्रा में रिकार्ड 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। वर्ष 2020 व 2021 में कोरोना काल में कई पाबंदियों के बाद भी आखिरी डेढ़ माह में काफी यात्री धाम पहुंचे। वहीं, वर्ष 2022 में केदारनाथ यात्रा में रिकाॅर्ड 15 लाख 63 हजार श्रद्धालु पहुंचे थे।आइये जानते किस महीने में कितने श्रद्धालु दर्थनार्थ पहुंचे। 
केदारनाथ : दर्शनार्थियों की संख्या
अप्रैल           91,838
मई            5,54,671
जून            4,48,162
जुलाई           77,076
अगस्त          50,585
सितंबर       2,09,451
अक्तूबर      1,34,652
——————————– टोटल –     15,66,435  ——————————–

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *