assembly election 2022 Dehradun exit polls Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर भाजपा को बढ़त तो कांग्रेस भी कही कम नहीं ,CM धामी ने सरकार बनाने को लेकर कही यह बात। आखिर क्या ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड में गत 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब 10 मार्च को मतगणना की तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। वही इस बीच एग्जिट पोल के अधिकांश नतीज़ो में भाजपा को दोबारा उत्तराखण्ड में सरकार बनाने का अनुमान लगाया गया है। इसी के बीच, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दावा ठोकते हुए कहा कि भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड में दोबारा सरकार बनाएगी। 
धामी ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 2022 के चुनावों में सीटें कम होने के बावजूद भी उत्तराखंड में भाजपा ही सरकार बनाएगी। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में विकास के कई काम किए हैं। हालांकि, धामी ने एक बार फिर दावा किया है कि भाजपा को उत्तराखंड में 60 से भी अधिक सीटें मिल रही हैं। 
चाहे ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट हो या फिर पर्वतीय जिलों में बुनियादी सुविधाओं में विकास करने की बात हो, भाजपा ने विकास कार्यों को गति दी है। धामी के अनुसार, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में कई विकास कार्याें को हरी झंड़ी दिखाई गई है। ऐसे में जनता एक बार फिर भाजपा पर ही भरोसा जताएगी।  
उत्तराखंड में सरकार बनाने को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दावे कर रहे हैं। एक्जिट पोल के कुछ नतीजों में भाजपा-कांग्रेस की कांटे की टक्कर भी बताई गई है, जबकि कुछ में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा नेताओं के बाद अब कांग्रेस के कई दिग्गज भी देहरादून में डेरा डाले हुए हैं ताकि उत्तराखंड में सरकार बनाने का फार्मूला तलाशा जा सके। सरकार बनाने को लेकर भाजपा-कांग्रेस में मंथन का दौर भी शुरू हो चुका है।

वही हरिद्वार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के आगामी 10 मार्च को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल स्कूल, मत गणना स्थल-का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिवडेल स्कूल भवन के विभिन्न कक्षों में जनपद हरिद्वार की ग्यारह विधान सभाओं के ईवीएम एवं पोस्टल बैलेट की मतगणना की व्यवस्थाओं का प्रत्येक कक्ष में जाकर बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत विचार-विमर्श किया।
चैनलत/एजेंसी         भाजपा     कांग्रेस      आप       अन्य 
आज तक एक्सिस      36-40      20-30         —            4-9
एबीपी-सी वोटर         26-32      32-38        0-2          3-7
न्यूज  24- चाणक्य       43          24              00          1-3
टाइम्स नाउ-वीटो        37           31              01           01
रिपब्लिक-पी मार्क    29-34      33-28         1-3          1-3

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *