( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून / उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी में हुए टनल हादसे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री – पुष्कर सिंह धामी से ‘लेपचा, हिमाचल प्रदेश से लौटते ही घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया में पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री धामी ने लिखा, ‘लेपचा, हिमाचल प्रदेश से लौटते ही आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने फोन के माध्यम से आज उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल निर्माण के समय मलबा आने की वजह से टनल में फसे श्रमिकों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री जी को श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए संचालित बचाव कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं वस्तु स्थिति से अवगत कराया। माननीय प्रधानमंत्री जी ने इस दुर्घटना से निपटने हेतु हर संभव मदद का आश्वासन दिया। भारत सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों को राहत और बचाव कार्यों में सहयोग करने हेतु निर्देशित कर दिया गया है।’
फंसे श्रमिकों की संख्या में विरोधाभास
मुरंग में फंसे श्रमिकों की संख्या को लेकर विरोधाभास बना हुआ है। पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरंग के अंदर 36 श्रमिकों के फंसने की जानकारी दी। जबकि, नवयुग कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश पंवार का कहना है कि टनल के अंदर 40 श्रमिक फंसे हैं। जिसके आधार पर जिला प्रशासन ने लिस्ट जारी की है।
सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों का विवरण
होरिजेंटल ड्रिलिंग मशीन मंगवाई
गिरते मलबे को थामने के लिए शॉर्ट कीटिंग मशीन मौके पर पहुंच चुकी है और लखवाड़ परियोजना से एक होरिजेंटल ड्रिलिंग मशीन मंगवाई गई है। फंसे हुए श्रमिकों को निकालने का रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उत्तराखंड के जो दो श्रमिक फंसे हैं उनमें एक श्रमिक कुंभ चौड़ कोटद्वार और एक श्रमिक पिथौरागढ़ निवासी है।
सुरंग निर्माण के जानकार शरद रावत कहते हैं कि सुरंग के निर्माण के दौरान कैविटी खुलना और मलबा गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। वर्ष 2005 में जलविद्युत निगम की जोशियाड़ा धरासू सुरंग केविटी खुलने से बंद हो गई थी और 20 श्रमिक करीब 14 घंटे तक सुरंग के अंदर ही फंसे रहे। भूस्खलन के मलबे के बीच लोहे का मोटा पाइप डाला गया था, जिसके जरिये उन्हें बाहर निकाला गया।
पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है।
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy