……..अंदर फंसे मजदूरों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही एक अतिरिक्त ऑक्सीजन पाइप भी टनल के अंदर पहुंचा दिया गया है। कंपनी की ओर से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है………
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून / उत्तरकाशी। दीपावली के दिन उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन होने के कारण सुरंग में सभी 40 मजदूरों की लिस्ट प्रशासन ने जारी कर दी है। सुरंग में फंसे मजदूरों में बिहार, झारखंड, उड़ीसा, बंगाल, यूपी आदि राज्यों के श्रमिक शामिल हैं।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। अंदर फंसे मजदूरों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही एक अतिरिक्त ऑक्सीजन पाइप भी टनल के अंदर पहुंचा दिया गया है। टनल के अंदर सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। श्रमिकों के बचाव के लिए मौके पर पांच एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। सुरंग का निर्माण एनएचआईडीसीएल के निर्देशन में नवयुगा कंपनी कर रही है।
पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है।
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy