Chamoli President Murmu arrived for the darshan of Lord Badrivishal Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : भगवान बद्रीविशाल के दर्शनार्थ पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू ,पूजा बाद यहाँ इस विवि के लिए होंगी रवाना। आखिर कहा और कौनसे ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
चमोली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंची हैं। महामहिम राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं हैं। धाम में पूजा-अर्चना के बाद वह गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगीं।
उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।  सुबह वह सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद शाम को वह देहरादून पहुंचीं। आज वह बदरीनाथ धाम पहुंचीं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन में राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय के लोगों से बात की।
महामहिम राष्ट्रपति ने कहा, जनजाति समुदाय के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं, उसका लाभ लें ताकि आर्थिक विकास हो सके। आर्थिक रूप से सशक्त होंगे तभी सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से आगे बढ़ सकेंगे।
सबका विकास, सबका सहयोग जरूरी
राष्ट्रपति ने कहा, एक व्यक्ति और समाज आगे बढ़ता है, तो देश आगे बढ़ता है। उत्तराखंड ऐसा प्रदेश है, जहां सदियों से शिक्षा में लोग बहुत आगे हैं। यहां का जनजातीय समुदाय भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे हैं। राष्ट्रपति ने कहा, सबका साथ, सबका विकास, सबका सहयोग जरूरी है। आप सभी को स्वयं भी अपने आपको आगे बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए।
केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आत्मनिर्भर बनने के लिए किसी एक क्षेत्र में दक्ष होना जरूरी है। इसके लिए वह अपना कोई भी व्यवसाय चुन सकते हैं। इस दौरान उत्तराखंड की जनजातीय समूह राजी और बुक्सा जनजातीय समूह के लोगों ने राष्ट्रपति को हस्तनिर्मित शॉल और पेंटिंग भेंट की।

( विज्ञापन )

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *