( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नोएडा। पबजी पार्टर सचिन मीणा के प्यार की खातिर सरहद लांघकर पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के बाद अब एक और प्रेम कहानी सामने आई है। इस प्रेम कहानी का तब खुलासा हुआ जब एक बांग्लादेश की रहने वाली एक महिला एक साल के मासूम बच्चे को लेकर भारत पहुंची। बांग्लादेश की राजधानी ढाका की रहने वाली महिला का नाम सानिया अख्तर है।
सानिया अख्तर बांग्लादेश से वीजा लेकर अपने पति सौरभ कांत तिवारी के पास आई है। महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसने नोएडा के रहने वाले अपने प्रेमी से प्रेम विवाह किया था। उसने बताया कि नोएडा के सौरव कांत तिवारी से बांग्लादेश में उसकी मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों का अफेयर हुआ। इसके बाद दोनों शादी कर ली।
इसके बाद सानिया ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटा भी एक साल का हो गया है। कुछ समय पहले सौरभ भारत आ गया। उसके बाद वह वापस नहीं गया। आरोप है कि उसका पति यहां किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है।

एक साल के बेटे को लेकर पहुंची नोएडा खुद ढूंढा पति सौरभ को
सानिया करीब 10 दिन पहले अब अपने बेटे को लेकर नोएडा पहुंची। उसने खुद ही अपने पति सौरभ तिवारी की तलाश की। सानिया को पता चला कि सौरभ पहले से शादीशुदा था। पीड़ित महिला सानिया ने आरोप लगाया कि उसका पति सौरभ अब उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता है, लेकिन वह उसे नहीं छोड़ना चाहती। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
बांग्लादेश की महिला सानिया अख्तर सोमवार को बच्चे को लेकर नोएडा के सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची। यहां उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला थाने में दी शिकायत में ढाका निवासी महिला ने कहा है कि सौरभ कांत तिवारी ने बांग्लादेश में 14 अप्रैल 2021 को उससे शादी की थी।
आरोप है कि सौरभ उसे छोड़कर भारत आ गया। महिला बांग्लादेश से उसका पीछा करते हुए अपने एक साल के बच्चे के साथ नोएडा आ गई। आरोप है कि सौरभ पहले से शादीशुदा था। पुलिस को दी जानकारी में महिला ने कहा है कि सौरभ कांत जनवरी 2017 से दिसंबर 2021 तक ढाका के कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।




