( दीप रमोला )
रुड़की। भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा का शर्मनाक ब्यान आया है। उनके द्वारा रुड़की की जनता को बताया अनपढ़ लोग । आपको बता दे की रुड़की शहर के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा का एक शर्मनाक ब्यान सामने आया है। जिसमे वो रुड़की की जनता को अनपढ़ लोग बता रहे है। उनके इस ब्यान का एक वीडियो अब सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको देखने के बाद लोग भाजपा के विधायक को लेकर तरह तरह की चर्चा कर रहे है। भाजपा विधायक के इस ब्यान के बाद अब शहर के समाजसेवी तनुज राठी ने भी सवाल उठाये है। तनुज राठी का कहना है की रुड़की शहर को पुरे ददेश में शिक्षा नगरी के नाम से जाना जाता है। उनका कहना है की रुड़की ही वो शहर है जिसमे देश का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज बना था जो अब आई आई टी रुड़की के नाम से जाना जाता है। उनका कहना है की जिस शहर की जनता ने शहर विधायक प्रदीप बत्रा को दो बार विधायक और एक बार नगर पालिका का चेयरमेन बनाया हो विधायक उसी जनता को अनपढ़ बता रहे है। जो बहुत ही शर्मनाक बात है तनुज राठी का कहना है की विधायक का वीडियो मेरे द्वारा भी देखा गया है। वीडियो में विधायक रुड़की की जनता को अनपढ़ बता रहे है को बहुत ही निंदनीय है। यह ब्यान भाजपा के एक कार्यक्रम में विधायक के द्वारा दिया गया है जो आज मनगलवार को सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।