Dehradun Politics Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री को लेकर कवायत हुई तेज़ ,कौन होगा अगला सीएम या मिलेगा पहला महिला मुख्यमंत्री ! इस नाम को लेकर लगे नारे। आखिर कौन ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून।उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव में दो – तिहाई बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा मुख्यमंत्री को लेकर मंथन में जुटी हुई है। यह जानते हुए कि मोदी – शाह और नड्डा की तिगड़ी CM मामले में सभी को चौका सकते है। फिर भी उत्तराखण्ड में कुर्सी की दौड़ शुरू हो गई है। वही विधायकों का मन टटोलर के लिए केंद्रीय नेतृत्व की और से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल को पर्यवेक्षक नियुक्त कर उत्तराखण्ड भेजा गया है। वही बेशक CM पद के लिए कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है पर अरमान सभी के जोर मार रहे है। इस बीच महिला विधायक समर्थकों ने पार्टी कार्यालय में सीएम बनाने को लेकर जमकर नारेबाजी भी की है।
भाजपा ने चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, लेकिन चुनाव में पार्टी का चेहरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए। ऐसे में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह प्रश्न राजनीतिक गलियारों में तैर रहा है। साथ ही भाजपा भी मुख्यमंत्री के नाम पर विचार करने में जुट गई है। चर्चा है कि चुनाव हारने के बावजूद धामी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि पिछली सरकार में उन्हें कार्य करने को केवल छह माह का ही समय मिल पाया। इस दौरान वह निर्विवादित रहे। साथ ही सरकार और पार्टी की छवि को बेहतर करने की कोशिश में वह सफल रहे। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी इसका संज्ञान लिया।

इस बीच प्रदेश भाजपा कार्यलय में शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी के नाम पर जमकर नारे लगाकर उन्हें प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी कर डाली। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रदेश की कमान इस बार भाजपा किसी महिला विधायक के हाथों में सौंपती है या नहीं?       
भाजपा दफ्तर में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कोटद्वार से निर्वाचित हुई विधायक ऋतु खंडूरी के स्वागत के लिए एकत्र हुई हैं। भाजपा की महिला कार्यकर्ता ऋतु खंडूरी जिंदाबाद के नारे लगा रहीं हैं। ऋतु खंडूरी के साथ ही महिला मोर्चा के पक्ष में नारे बाजी की जा रही है।  ऋतु खंडूरी का कहना है कि वह पार्टी की सिर्फ कार्यकर्ता हैं और हाईकमान के सभी फैसलों का सम्मान करती हैं। मुख्यमंत्री की दौड़ में वह शामिल हैं या नहीं? इसपर खंडूरी ने साफतौर पर कहा कि इसका फैसला सिर्फ हाईकमान ही करता है। 
कोटद्वार विधानसभा सीट से कांग्रेस पूर्व कैबिनेट मंत्री को हराया 
ऋतु खंडूरी ने कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को कोटद्वार विधानभा सीट से विधानसभा चुनाव 2022 में करारी मात दी। विधानसभा चुनाव में ऋतु खंडूड़ी को भाजपा ने अंतिम क्षणों में यमकेश्वर से हटाकर कोटद्वार सीट से प्रत्याशी बनाया था। खंडूरी को 32103 वोट मिले हैं।
जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री  नेगी को 28416 मतों से संतुष्ट रहना पड़ा। वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो ऋतु को 41 फीसदी वोट पड़े हैं, जबकि नेगी के खाते में सिर्फ 36 प्रतिशत वोट आए हैं। नेगी ने चुनाव जीतने के लिए ऐढ़ी चोटी का जोर लगाया लेकिन वह जीत नहीं पाए। 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *