( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
मुरादाबाद। यात्रीगण कृपया ध्यान दे ! सर्व संबंधित को सूचित किया जाता है कि स्थिर और गतिशील डेटाबेस संपीड़न कार्य हेतु दिल्ली पी.आर.एस. की सभी सेवाएं, अर्थात, आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग, पूछताछ सेवा (139 तथा काउंटर सेवा), इंटरनेट बुकिंग तथा ई.डी.आर. सेवाएं दिनांक 19.03.2023 की मध्यरात्रि 11.45 बजे से दिनांक 20.03.2023 को तड़के 03.15 बजे तक लगभग 03.30 घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी। रेलवे द्वारा इस दौरान यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है। यह जानकारी उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक/ कोचिंग सुधीर सिंह दी है।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।