* पूर्वांचल समाज में हर्ष की लहर व्याप्त , पूर्वांचल उत्थान करेगी सम्मानित
( नवीन कुमार )
हरिद्वार। पूर्वांचल के लाल प्रबल त्रिपाठी पुत्र विनोद कुमार त्रिपाठी ने अपने परिवार के साथ समस्त पूर्वांचल समाज के लोगों को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। पेट्रोल यूनिवर्सिटी की ओर से प्रबल त्रिपाठी का नाम इस वर्ष सिल्वर मेडल के लिए मिला है। समस्त पूर्वांचल समाज व पूर्वांचल महासभा समिति की ओर से पिता पुत्र की जोड़ी को बधाई देने वालों का सिलसिला लगा हुआ है।
गौरतलब है कि पूर्वांचल समाज के पुरोधा और पूर्वांचल महासभा समिति के अध्यक्ष वीके त्रिपाठी ने बताया कि पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे विद्यार्थी प्रबल त्रिपाठी को इस वर्ष का सिल्वर मेडल के लिए चयनित किया गया है। प्रबल बीटेक के विद्यार्थी थे यह उनका फाइनल वर्ष है। प्राथमिक शिक्षा इनकी ग्रेस कन्वेंट स्कूल मथुरा में हुई। तत्पश्चात शिव डेल स्कूल हरिद्वार से इन्होंने हाई स्कूल एवं इंटर अच्छे मार्क्स से उत्तीर्ण किया। पैट्रोलियम विश्वविद्यालय देहरादून में इनका चयन बीटेक के लिए हुआ। वहां पर एडमिशन लेकर के अध्ययन का कार्य किया।
प्रबल त्रिपाठी शुरू से ही मेधावी छात्र रहें और हमेशा स्कॉलरशिप विद्यार्थी थे। प्रबल त्रिपाठी ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता सरला त्रिपाठी व वीके त्रिपाठी,बड़ी बहने पल्लवी एवं मंजरी त्रिपाठी और गुरुजनों एवं समाज के संभ्रांत व्यक्तियों को दिया है। जिन्होंने समय-समय पर उचित सलाह एवं प्रोत्साहन दिया। प्रबल त्रिपाठी की सफलता पर पूर्वांचल महासभा समिति के समस्त कार्यकर्तागण और पदाधिकारियों की तरफ से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इतना ही नहीं जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडेय<एसएसपी अजय सिंह ,एसपी सिटी स्वत्रन्त्र कुमार सिंह ,एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ,SDM बृजेश त्रिपाठी ने प्रबल त्रिपाठी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रेषित किया है।