1978 in Delhi first time after so many years the water level reached so many metres National,New Delhi Slider Yamuna river broke the record

Breaking News : दिल्ली में यमुना नदी ने तोड़ा 1978 का रिकॉर्ड ,इतने सालो बाद पहली बार इतने मीटर तक पहुंचा जलस्तर। आखिर कितने सालो का और कितना ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर बुधवार तड़के 207 मीटर के स्तर को पार कर गया था। इसके और बढ़ने की आशंका है। इससे राजधानी में बाढ़ का डर पैदा हो गया है। बुधवार दोपहर 1 बजे यमुना का जलस्तर 207.55 मीटर तक पहुंच गया। इससे 1978 का रिकॉर्ड (207.49 मीटर) टूट गया है।
यमुना नदी के जलस्तर के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। यमुना के पानी ने दिल्ली में प्रवेश करना शुरू कर दिया है। निचले इलाकों में पानी भर रहा है, जिससे वहां रहने वाले लोगों में दहशत है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार पुराने रेलवे ब्रिज पर जल स्तर 2013 के बाद पहली बार सुबह 4 बजे 207 मीटर के निशान को पार कर गया। यह बुधवार सुबह 8 बजे तक बढ़कर 207.25 मीटर हो गया था

रिंग रोड तक पहुंचा यमुना का पानी 
 दरअसल, हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है। इसके चलते यमुना नदी उफना गई है। हरियाणा हथनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ रहा है, जिससे दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी का पानी रिंग रोड तक पहुंच गया है। इसे रोकने के लिए रेत की बोरियां डलवाई जा रही हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को निकाला जा रहा है। उन्हें राहत कैम्पों में रखा जा रहा है।

दिल्ली के निचले इलाकों में भरा पानी

दिल्ली में यमुना नदी के किनारे के पास के निचले इलाकों में पानी भर गया है। घर और बाजार पानी में डूब गए हैं। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग निचले फ्लोर को छोड़कर छत पर चले गए हैं। दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों ने भविष्यवाणी की है कि जल स्तर और बढ़ सकता है। यह 207.57 मीटर तक पहुंच सकता है। जलस्तर में लगातार वृद्धि होने पर पुरानी दिल्ली में अत्यधिक बाढ़ की चेतावनी दी जाएगी। दिल्ली में पिछले तीन दिनों में यमुना के स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। प्रशासन ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है। पुराने रेलवे पुल को यातायात और ट्रेन की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *