( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। भारत में पहली बार बुधवार को करीब 70 हज़ार कोरोना के मरीज आये है। जो अपने आप में रिकॉर्ड है। वही देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 28 लाख पार गया है। अबतक 28 लाख 36 हज़ार 926 लोगो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसके पहले 12 अगस्त को सबसे ज्यादा 67 हजार 66 मरीज मिले थे। बुधवार को 977 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। पिछले 24 घंटे के अंदर 59 हजार 365 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक संक्रमण के चलते 53 हजार 994 मरीजों की मौत हो चुकी है।
क्या है लेटेस्ट डेटा?
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिए गए लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 6 लाख 86 हजार 395 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 53 हजार 866 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक 20 लाख 96 हजार 665 लोग इस वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
24 घंटे में इन राज्यों में सबसे ज्यादा मौत
एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 346 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, पंजाब में 22, मध्य प्रदेश में 18, गुजरात में 17, उत्तराखंड में 14, जम्मू कश्मीर में 11, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, ओडिशा और असम में 10-10, दिल्ली में 9, तेलंगाना और गोवा में 8-8, केरल में 7, पुडुचेरी में 6, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में 3-3 और हिमाचल प्रदेश में 2 मौतें हुईं। सिक्किम, लद्दाख, चंडीगढ़ में एक-एक मरीज की जान चली गई।