devotees of Umda Bhole gathered Haridwar Haridwar became saffron here is no place to set foot anywhere Kavad Mela 2023 record broken Slider States Uttarakhand

कावंड मेला 2023 : हरिद्वार हुआ भगवामय  ,उमड़ा भोले के भक्तों का जनसैलाब,कही भी पैर रखने की जगह नहीं ,टूटेगा रिकॉर्ड। आखिर कैसे और क्या ,क्यों ? Tap कर देखे तश्वीरों में 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। गत चार जुळाई से शुरू हुए कावंड मेले में इस बार कावंड़ियों का रेला देखने लायक रहा है। लगातार हो रही बारिश और पंचक ने भी उनके पैर नहीं रोक पाए। 

धर्मनगरी हरिद्वार में हर तरफ बम-बम भोले की गूंज और दूर-दूर तक कांवड़ियों का रेला उमड़ रहा है। पूरा शहर भगवामय नजर आ रहा है। शिवभक्त बारिश के बीच लगातार अपने गंतव्य की ओर से बढ़ रहे हैं।

डाक कांवड़ शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार पहुंचे हैं। भारी भीड़ से बिरला पुल और चंडी घाट के बीच भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हरकी पैड़ी और आस-पास के क्षेत्रों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। 

वहीं, कांवड़िये हाईवे से होते हुए दोपहिया वाहन वाले कावंड़िये शहर के अंदर आने का प्रयास करते हैं। जिसको लेकर पुल जटवाड़ा, सिंहद्वार चौक, प्रेमनगर आश्रम चौक, ऋषिकुल, शंकराचार्य चौक, पंतद्वीप, खड़खड़ी सूखी नदी, डामकोठी आदि स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। जिन पर कांवड़ियों को रोक दिया जा रहा है।फिर वह अंदर के रास्तो पर दिखाई दे रहे है। 

बृहस्पतिवार को धर्मनगरी में डाक कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अब तक साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा कांवड़िये गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं।
एक नज़र प्रतिदिन की संख्या पर 
दिनांक          संख्या
( लाखो/ करोड़ में )        डूबने से बचाये गए 
04 जुलाई          1,10,000 –                      04 
05 जुलाई          8 ,50,000 –                    06
06 जुलाई         10,50,000 –                    03 
07 जुलाई         15,20,000 –                    07 
08 जुलाई          57,50,000 –                    01 
09 जुलाई          32,40,000 –                    03 

10 जुलाई        45,15,000 –                                    06 
11 जुलाई        57,20,000 –                                    01 
12 जुलाई        67,00,000-                                      02 
13 जुलाई        68,70,000 –                                    10  
इस आधार पर अबतक 3 करोड़ 63 लाख 25 हज़ार भक्त गंगा जल लेकर प्रस्थान कर चुके है। जबकि पुलिस विभाग के अनुसार अबतक 3 करोड़ 28 लाख भक्त जल ले कर प्रस्थान किया है। जबकि प्रतिदिन का अकड़ा उनका कुछ  रहा है। 
( पुलिस विभाग द्वारा दिए गए आकड़ों के आधार पर टोटल संख्या )
———————————————————
 हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष लगाते हुए डाक कांवड़िए और पैदल कांवड़ लेकर शिवभक्त रवाना होते जा रहे है।

शिवभक्त कंधे पर जल और डीजे पर बजने वाले भक्ति गीतों पर जमकर झूम रहे हैं।  दिल्ली से हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों की भीड़ भी बढ़ गई है। इसे देखते हुए पुलिस ने नगला इमरती से होते हुए लक्सर से हरिद्वार इन वाहनों को गुजार रही है। 

कांवड़ मेले के आज का दिन शेष बचा हैं। लाखों डाक कांवड़ियों का हुजूम धर्मनगरी हरिद्वार में पहुंच चुका है। अभी हाईवे की एक पूरी साइड डाक कांवड़ियों के हवाले हैं। डाक कांवड़ियों की भीड़ को संभालते हुए आगे भेजना चुनौती भरा रहेगा। ऐसे में मेले के आज अंतिम दिन पुलिस की अग्निपरीक्षा होगी।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *