(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हल्द्वानी। नैनीताल हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायमूर्ति रवि विजय कुमार मलिमथ ने आज सुबह साढे़ नौ बजे मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में शपथ ली। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल ने यह जानकारी दी। न्यायमूर्ति रवि विजय कुमार मलिमथ का जन्म 25 मई 1962 को हुआ था। उन्होंने वकालत की पढ़ाई करने के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट में वर्ष 1987 से वकालत शुरू की। उनकी नियुक्ति कर्नाटक हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायमूर्ति के रूप में 28 फरवरी 2008 और स्थायी न्यायमूर्ति के रूप में 17 फरवरी 2010 में हुई थी।