( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों बीच केंद्र सरकार अनलॉक -4 की तैयारियों में है। माना जा रहा है कि अनलॉक -4 में स्कूल और कॉलेज बंद रह सकते है। देश में फ़िलहाल कोरोना वायरस के कुल 34 लाख 63 हज़ार 972 मामले सामने आ चुके है। इस बीच एक अच्छी खबर यह भी है कि इनमे से लगभग 26 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके है। जबकि करीब साढ़े सात लाख अभी भी एक्टिव मामले है। वही देश में कोविड -19 चलते लगभग 62 हज़ार लोग अपनी जान गंवा चुके है। आधिकारिक सूत्रों जानकारी के अनुसार अनलॉक – 4 की प्रक्रिया 01 सितम्बर से शुरू हो सकती है। जिसमे सिमित मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू किया जा सकता है। अनलॉक -4 को लेकर गृह मंत्रालय जल्द ही विस्तृत दिशा – निर्देश जारी कर सकता है।