( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) मंडल मंत्री शलभ सिंह के नेतृत्व में समस्त शाखाओं के साथ हरिद्वार स्टेशन पर कर्मचारियों की समस्याओ को धरने के माध्यम से उठाया गया। धरने का नेतृत्व कॉम शलभ सिंह मंडल मंत्री URMU मुरादाबाद द्वारा किया गया। धरने में हरिद्वार स्टेशन पर हुए धरने में आए पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का तहे दिल से शुक्रिया जिनके द्वारा कर्मचारियों की OPS स्कीम बहाली तथा NPS की समाप्ति के धरने को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर सफल बनाने का कार्य किया गया।
धरने में हरिद्वार शाखा से रवि थापा शाखा सचिव, जय प्रकाश,निखिल कुमार,आलोक कुमार, मसरूफ खान,जय कुमार,अनिल कुमार चौधरी,अमरजीत सिंह,नसीर,ललित कुमार,धर्मपाल,नवीन कुमार योगी,राजबहादुर,असलम, प्रिंस,सूरज मीना,सोहन,अमित,सुमित आदि कर्मचारियों ने सहभागिता सुनिश्चित की। एवं अनिल कुमार गुप्ता, CRS/HW को सहायक शाखा सचिव, व शिबकेश मीणा, JE/HW को यूनियन मे पदाधिकारी मनोनीत किया गया। आज के धरने के मुख्य बिंदु निम्नवत है। 1- *धरने का पहला मुद्दा सरकार तक कर्मचारियों की OPS बहाली की मांग को पहुंचना है तथा चल रही है NPS व्यवस्था को बंद कराने की आवाज उठाई गई है।
2- *आप सभी को ज्ञात है कि URMU काफ़ी समय से 50000 टीवीयू एवं इससे अधिक वाले फाटकों पर 8 घंटे ड्यूटी रोस्टर लागू करने की मांग उठाती आई है निरंतर प्रयास से ही अभी मुरादाबाद मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के 33 फाटकों पर 8 घंटे ड्यूटी रोस्टर लागू करवाया जा सका है परंतु अभी भी अधिकांश फाटकों पर 8 घंटे ड्यूटी रोस्टर लागू नहीं किया गया।यूनियन द्वारा धरने के माध्यम से शीघ्र बकाया फाटकों पर 8 घंटे ड्यूटी रोस्टर लागू कराने की मांग उठाई जाती है।
3- *इंजीनियरिंग विभाग में ट्रैकमैन को साइकिल मेंटेनेंस अलाउंस जोकि वर्ष 2017 से दिया जाना है जिस विषय पर URMU GM/PNM में शीर्घ सभी मंडलों में क्रियान्वन हेतु निर्देशित किया गया था तथा इस मुद्दे को मंडल में हुई PNM में भी उठाया गया था परंतु अभी मुरादाबाद मंडल में इसे लागू नहीं किया गया जल्द से जल्द इसे लागू करवाने की मांग URMU द्वारा उठाई जाती है।
4- *मंडल में सभी समपारो पर लोहे के जाल से फैंसिंग की व्यवस्था की जाए जोकि गेटमैन साथियों की सुरक्षा से जुड़ा एक अहम मुद्दा है।
5- *मंडल में कार्यरत सभी कर्मचारियों के Id Card अभी तक जारी नही किए गए है सभी कर्मचारियों को Id Card शीघ्र जारी कराने की मांग उठाई गई है यह URMU का पीएनएम आईटम में भी सम्मिलित है।
6- *मंडल में आए सभी नए कर्मचारियों के Pran Kit अभी तक जारी नही किए गए है सभी कर्मचारियों को Pran Kit शीघ्र जारी कराने की मांग उठाई गई है।
7- *मुरादाबाद मंडल में लंबे समय से स्टेशनरी पोस्ट पर कार्यरत CLI का नियमानुसार रोटेशन करते हुए लाइन ड्यूटी तथा लाइन ड्यूटी पर लंबे समय से कार्यरत CLI को स्टेशनरी पोस्ट पर रोटेशन किया जाए।
8- *ADEN/MB से ADEN/NBD में इंजीनियरिंग विभाग की स्थांतरित तीन गैंग में कार्यरत कर्मचारियों को वर्ष 2019 की रीस्ट्रक्चरिंग का लाभ नहीं मिला है उनको रीस्ट्रक्चरिंग का लाभ दिया जाए।
9- *कैरिज विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को प्रोमोशन पर स्थानांतरण किया जा रहा है अतः कर्मचारियों को प्रमोशन पर उनके स्टेशन पर ही पोस्ट किया जाए।
10- *इजीनियरिंग विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के रिस्क अलाउंस में क्रमश: 2700,4300,6000 बढ़ाए जाने की मांग पर वित्त मंत्रालय से शीघ्र मंजूरी की मांग उठाई गई।
11- *मंडल में कार्यरत परिचालन विभाग के सभी पॉइंटसमैन का जॉब एनालिसिस कराकर उनके लिए 8 घंटे का ड्यूटी रोस्टर लागू किया जाए।
12- URMU के साथ हुई मंडल स्तर पर PNM बैठक के ओपनिंग आईटम एवं रेगुलर आइटम्स जिन पर रेल प्रशासन द्वारा सहमति बनाई गई थी उनका क्रियान्वन अभी तक नही किया गया है शीघ्र क्रियान्वन किये जाने की मांग URMU द्वारा उठाई जाती है।
उपरोक्त मांगो पर हरिद्वार में संपन्न हुए धरने में मंडल मंत्री कॉम शलभ सिंह द्वारा रेल प्रशासन को जल्द से जल्द क्रियान्वन न किए जाने पर URMU की टीम द्वारा मंडल मंत्री कॉम शलभ सिंह के नेतृत्व में मंडल कार्यालय मुरादाबाद पर रेलवे यूनियन एक्टिविटी के तहत धरने लगाने को बाध्य होगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।