Dehradun Haridwar Politics Slider States Uttarakhand Uttarakhand Assembly Election 2022

उत्तरखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 : जनवरी के पहले सप्ताह में प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी कांग्रेस , हरिद्वार में इंटरव्यू चालू। आखिर कितनी सीटों पर ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून / हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी जनवरी के पहले सप्ताह में प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अश्वनी पांडे ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि अब तक 40 सीटों पर प्रत्याशियों का इंटरव्यू किया जा चुका है।हरिद्वार के सैनी आश्रम में हरिद्वार की 11 विधानसभा सहित 15 विधानसभा सीटों के लिए इंटरव्यू   हुए। 
हरिद्वार से आठ, रानीपुर से नौ ने की दावेदारी 
आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस में टिकट के लिए घमासान मचा हुआ है। हरिद्वार विधानसभा से आठ और रानीपुर विधानसभा से नौ लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। इस क्रम में मंगलवार को कांग्रेस की एक केंद्रीय टीम प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे के साथ धर्मनगरी पहुंची । ज्वालापुर में आर्य नगर के पास स्थित सैनी आश्रम में दावेदारों के इंटरव्यू लिए जा रहे है। इसमें हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों के साथ – साथ कोटद्वार ,यमकेश्वर ,ऋषिकेश और नरेंद्र नगर विधानसभा सीटों के संभावित पप्रत्याशियों के इंटरव्यू हुए। 

इन्होंने पेश की दावेदारी
रानीपुर भेल 
1- डॉ. संजय पालीवाल 
2-  प्रदीप चौधरी        
3- महेश प्रताप राणा     
4- राजवीर चौहान        
5- तेल्लुराम              
6- विमला पांडे          
7- जटाशंकर श्रीवास्तव  
8- वरुण वालियान        
9- डॉ. मधुबाला गिरी 
हरिद्वार शहर
1-आलोक शर्मा   
2- अनीता शर्मा  
3- सतपाल ब्रह्मचारी 
4- अशोक शर्मा   
5- अरविंद शर्मा    
6- रवीश भटिजा  
7- अनिल भास्कर 
8- राजीव गौड़      


पौड़ी से 13, चौबट्टाखाल से सात ने मांगा टिकट
कांग्रेस पार्टी के सांगठनिक जिला पौड़ी की तीन विधान सभा सीटों पर दावेदारों की तस्वीर साफ हो गई है। प्रत्याशी चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के सामने भी दावेदारों की हाजिरी हो चुकी है। आरक्षित सीट पौड़ी से टिकट के लिए 13 दावेदारों ने आवेदन किया है। चौबट्टाखाल के लिए पार्टी को 7 आवेदन मिले हैं। जबकि श्रीनगर सीट पर सिर्फ दो आवेदन आए हैं।
पौड़ी सीट पर प्रत्याशी नवल किशोर, पूर्व जिपं सदस्य तामेश्वर आर्य, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई गौरव सागर, पूर्व जिला महामंत्री संगठन वीर प्रताप सिंह आर्य, पूर्व विधान सभा सचिव जगदीश चंद्रा, सेवानिवृत्त आईएएस सुंदरलाल मुयाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोसी, हर्ष लाल, केशवानंद आर्य, प्रमोद मंद्रवाल, वीरबल मंडागी के साथ दो महिला प्रत्याशी पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री अरुणा कुमार व कवियत्री डा. ऋतु सिंह का नाम शामिल हैं। चौबट्टाखाल सीट पर पूर्व प्रत्याशी व एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी, प्रदेश सचिव कविंद्र ईष्टवाल, पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के बेटे दीपेंद्र भंडारी, प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी, पूर्व प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रमुख एकेश्वर जसपाल सिंह रावत ने दावेदारी की है। 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
मास्क के साथ-साथ , हाथो को धुले जरूर।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *