assembly election 2022 C - Voters Survey Dehradun Slider States Uttarakhand

उत्तराखण्ड विधानसभा ओपिनियन पोल : उत्तराखण्ड में कांग्रेस ने भाजपा को दी कड़ी चुनौती ,सी – वोटर सर्वे में किसी को नहीं मिल रहा बहुमत। आखिर क्या है सर्वे ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड की 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव 2022 में कुछ ही हफ्ते शेष बचे है। विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आये सी – वोटर्स के ताज़ा एक सर्वे के अनुसार भाजपा की मुस्किले इस बार बढ़ती दिख रही है। वही कांग्रेस से भाजपा को कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है। चाहे सीटों का मामला हो या वोट प्रतिशत का मामला, कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी चुनौती दे रखी है। 
70 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को 31 से 37 सीटें मिलती दिख रही है। कांग्रेस को 30 से 36 सीटें मिल सकती हैं। यानी किसी की भी सरकार यहां बन सकती है। अगर दोनों पार्टियों की अधिकतम सीटों की संख्या देखी जाए तो दोनों बहुमत का आकड़ा पार करती हुईं दिखाई दे रही हैं। वहीं, केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को झटका लग सकता है। आप को केवल दो से चार सीटें ही मिलती दिख रही हैं। अन्य को भी एक सीट मिल सकती है। वोट प्रतिशत की बात करें तो उसमें भी बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला है। बीजेपी को 43 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं।
कांग्रेस को 41 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं। आम आदमी पार्टी सीटें भले इकाई अंकों में ही हासिल कर रही है लेकिन उसका वोट प्रतिशत दहाई में आ गया है। आप को 13 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं। अन्य को तीन प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं। 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
मास्क के साथ-साथ , हाथो को धुले जरूर।


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *