Badrinath Badrinath and Hemkund Sahib peaks beautiful pictures Chamoli mountains in white sheets of snow Slider States Uttarakhand weather update

मौसम अपडेट : बर्फ की सफ़ेद चादरों में लिपटे पहाड़ ,बद्रीनाथ की इन खूबसूरत तश्वीरों से आपकी नज़र नहीं हटेगी। आखिर क्यों ? Tap कर देखे तश्वीरों में 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
चमोली। बर्फ का आनंद लेने वालो के लिए खुशखबरी है। उत्तराखण्ड के पहाड़ आज सुबह बर्फ की सफेद चादर में लिपटे नजर आए। बदरीनाथ धाम का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला। बदरीनाथ धाम में मौसम ने करवट बदली और धाम में बर्फबारी हुई।

बर्फबारी से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चमोली जिले में सुबह से ही मौसम खराब था। धाम में ऊंची चोटियों पर ताजी बर्फ जम गई है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। 

पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा
यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई, तो निचले हिस्से यमुना घाटी में बूंदाबांदी जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली है। बुधवार तड़के कोहरा छा गया और इसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।

इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई। इस हफ्ते से तापमान गिरने की संभावना है। सितंबर और अक्तूबर में रिकार्ड बारिश हुई। इसका असर कोहरा और कड़ाके की ठंड के रूप में दिखेगा। शहर में सुबह चार बजे से कोहरा छाने लगा था। गंगा किनारे सात बजे तक हल्की धुंध रही। इसके बाद ठंडी हवा चलने लगी।

इसके बाद आसमान में बादल छा गए और बुधवार दिनभर सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। 
लोग गर्म कपड़ों में बाजार में घूमते दिखाई दिए

त्यूूणी क्षेत्र में ठंड बढ़ जाने से लोग गर्म कपड़ों में बाजार में घूमते दिखाई दिए। मौसम के बदलने का असर चकराता में भी दिखाई दे रहा है। क्षेत्र का तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। त्यूनी क्षेत्र में बुधवार शाम चार बजे शुरू हुई बारिश रात होने तक जारी रही। इसके पहले दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट महसूस होने लगी थी। लेकिन बारिश शुरू हो जाने से क्षेत्र में मौसम पूरी तरह बदल गया।

कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने बताया  कि जिस प्रकार से मौसम में बदलाव आ रहा है, उससे चकराता जैसे ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बारिश व तापमान गिरने की संभावना है। इसी क्रम में पछवादून व कम ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भी अगले दो दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *