Dehradun Politics Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड में दायित्वों की सौगात जल्द ,आज बीएल संतोष लेंगे बैठक। आखिर क्यों और क्या ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड में दूसरी बार सरकार बना चुकी भाजपा नेताओ को अब बस जल्द दर्जे के समकक्ष दायित्वों की डरकर है तो समझा जा रहा है कि उनकी यह जल्द पूरी हो सकती है। जी हाँ , माना जा रहा है आज देहरादून में होने वाली भाजपा संगठन की बैठक में राष्ट्रिय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जा सकता है। 
उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद पांच विधानसभा चुनावों में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का अवसर मिला। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 57 सीटों पर जीत दर्ज कर तीन-चौथाई से अधिक बहुमत हासिल किया।
इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूरी कोशिश की, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा ने जोरदार तरीके से 47 सीटें जीत कर दो-तिहाई बहुमत प्राप्त किया। अब जबकि सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों के कामकाज को गति देनी शुरू कर दी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उप चुनाव के लिए चम्पावत सीट भी रिक्त हो गई है, इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही भाजपा नेताओं को दायित्व बांट दिए जाएंगे। दायित्व का आशय विभिन्न निगमों, आयोगों व समितियों में सरकार द्वारा नामित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों से है, जिन्हें कैबिनेट या राज्य मंत्री का दर्जा होता है।

( बीएल संतोष , राष्ट्रीय महामंत्री संगठन – भाजपा )

इन्हें अन्य खर्चों के साथ ही निश्चित मानदेय मिलता है। इन समितियों, निगमों व आयोगों में सदस्यों की भी नियुक्ति की जाती है। सदस्यों को भी कई सुविधाएं व मानदेय मिलता है, लेकिन इन्हें मंत्री पद के समकक्ष दर्जा नहीं दिया जाता। सूत्रों के अनुसार इस बार भाजपा अपने कार्यकत्र्ताओं को दायित्वों को लेकर लंबा इंतजार नहीं कराना चाहती। इसलिए संभावना है कि अगले कुछ दिनों में इस संबंध में निर्णय ले लिया जाए। पिछली भाजपा सरकार में सौ से अधिक व्यक्तियों को दायित्व दिए गए थे, जिनमें 70 से अधिक को मंत्री पद का दर्जा भी हासिल था।
यद्यपि, किसी भी विधायक को दायित्वधारी नहीं बनाया गया। सूत्रों का कहना है कि इस बार भी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यकत्र्ताओं को ही दायित्व सौंपे जाएंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष 24 अप्रैल को देहरादून में प्रदेश भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में अन्य विषयों के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उप चुनाव और दायित्व वितरण पर चर्चा की जा सकती है।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *