( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय टिहरी गढ़वाल में 1958 में पीताम्बर दत्त उपाध्याय और एकादशी देवी के घर जन्मे किशोर पीएचडी की डिग्री रखते हैं। विधायक रह चुके उपाध्याय ने उत्तराखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। गांधी परिवार के करीबी उत्तराखंडी नेता रहे उपाध्याय ने अमेठी में राजीव गांधी को चुनाव लड़ाने के लिए भी काम किया था। 2002 में पहली बार टिहरी सीट से विधायक चुने गए थे और एनडी तिवारी सरकार में औद्योगिक राज्य मंत्री बने थे। इतना ही नहीं गाँधी परिवार से हरीश रावत की मुलाकात का माध्यम भी कभी किशोर ही रहे है।
2007 में लगातार दूसरी बार टिहरी से विधायक चुने गए लेकिन 2012 के विधानसभा चुनाव में टिहरी सीट पर ही निर्दलीय दिनेश धनै से 377 मामूली मतों से चुनाव हार गए। 2017 के विधानसभा चुनाव में देहरादून जिले की सहसपुर सीट से अपनी किस्मत आज़माई लेकिन फिर हार गए। 2014 से 2017 तक उपाध्याय उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी रहे।