found out pregnant Korba Minor girl in pain mother bani gang rape victim Slider

बड़ी खबर : जब नाबालिक बच्ची को उठा दर्द ,तब पता चला की गर्भवती है! जब माँ बानी गैंग रेप पीड़िता। आखिर कहा और कैसे ? Tap कर जाने

Spread the love
( विज्ञापन )

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
कोरबा। छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाके कोरबा जिले में जून, 2022 में कथित रूप से गैंग रेप की शिकार हुई 13 वर्षीय एक लड़की ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इस अपराध के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले का मुख्य आरोपी फरार है। पहले भी सामने आते रहे हैं ऐसे मामले…
पहले पढ़िए कोरबा में क्या हुआ?———————————————————–
पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की ने इतने महीनों में अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपनी आपबीती के बारे में कुछ भी शेयर नहीं किया था। लेकिन उसके प्रसव के बारे में जानकर चौंक गए। अब जाकर उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने कहा, “सामूहिक बलात्कार की घटना पिछले साल 22 जून को हुई थी। मुख्य आरोपी और उसके तीन साथी लड़की को उस समय अपने साथ ले गए, जब वह अपने घर में अकेली थी।”
पुलिस आधिकारी ने कहा कि वे लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा- “लड़की डरी हुई थी और उसने इस बारे में किसी से शेयर नहीं किया। लेकिन मामला तब सामने आया, जब पीड़िता को प्रसव पीड़ा हुई और उसने 26 जनवरी को अपने घर पर ही एक बच्चे को जन्म दिया।”
परिवार के सदस्यों ने अब पुलिस से संपर्क किया। शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), 376 (बलात्कार), 376-डी (सामूहिक-बलात्कार), 506-बी (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में से दो की उम्र 21 और 22 वर्ष है, लेकिन लड़के की उम्र का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि उसकी उम्र 13 साल बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “दो आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। अपराध का मुख्य आरोपी फरार है।”
26 जनवरी को भी सामने आया था केस
इसी तरह का एक मामला कोरबा जिले में ही ग्राम पंचायत उतरदा में सामने आया था। यहां मंदिर में लगे एक मेले को देखकर लौट रही 16 साल की नाबालिग लड़की से 26 जनवरी की रात करीब 8 बजे सुमन नेताम (24 वर्ष) और संतु नेताम (28 वर्ष) नामक युपकों ने रेप किया था। वे उसे सुनसान रास्ते पर अंधेरे का फायदा उठाकर खेत में ले गए थे। जब आरोपी लड़की को उठाकर ले जा रहे थे, तब उसके साथ मौजूद बच्चे डरकर वहां से भाग गए थे। इस मामले की शिकायत हरदी बाजार थाने में दर्ज कराई गई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

4 लड़कों ने किया गैंग रेप
यह मामला करीब 6 महीने पहले कोरबा में ही आया था। यहां 16 साल की एक लड़की से 4 लड़कों ने गैंगरेप किया था। लड़की अपने चचेरे भाई के साथ घूमने के लिए आई थी। आरोपी उसे डरा-धमकाकर जंगल में ले गए थे। घटना की जानकारी 8 दिन बाद लड़की ने परिजनों को दी, तब 12 जुलाई को FIR दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को बिलासपुर से पकड़ लिया था। पुलिस CCTV फुटेज के जरिये आरोपियों तक पहुंची थी। पुलिस ने बाद में‎ मोबाइल नंबर ट्रेस करके मिशन रोड निवासी आशीष‎ (26), रवि सिंह (19),‎ रामसागरपारा निवासी साहिल सागर‎ (22) और राताखार निवासी दीपेश‎ प्रजापति (29) को पकड़ा था।‎

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *