( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। कोरोना के कहर बीच देश में बर्ड फ्लू का खतरा मडराने लगा है। कई राज्यों में इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया जा चूका है। उत्तराखण्ड में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया जा है। बता दें कि बीते दिन तक 1700 से ज्यादा पक्षियों की मौत की खबर सामने आई थी। कई राज्यों में कौवों, मुर्गियों समेत कई प्रवासी पक्षियों की रहस्यमयी मौत हुई है। इन राज्यों में हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान शामिल हैं। जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। हिमाचल में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने पर उत्तराखंड में भी मुख्य वन्यजीव प्रातिपालक ने सोमवार को अलर्ट जारी कर दिया था।
देहरादून एसएसपी कार्यालय परिसर में मंगलवार सुबह दो कौवों के मृत पाए जाने पर अधिकारियों, पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने दोनों कौवों को बरामद किया। कौवों के सैंपल्स जांच के लिए भेजे गए हैं।दो दिन पूर्व कौलागढ़ और शास्त्री नगर में भी तीन पक्षी मृत पाए गए थे। रायपुर के जंगलों में भी एक पक्षी मंगलवार दोपहर मृत पाया गया। इसके बाद सभी चिड़ियाघरों और रेस्क्यू सेंटर्स को अलर्ट कर दिया गया है।