Dehradun Dizaster Slider Uttarakhand Vikash Nagar

ऑनलाइन भुगतान मामले में शासन के निर्देश मानने को तैयार नहीं उत्तराखण्ड श्रम बोर्ड। आखिर क्यों ? टैब कर पढ़े   

Spread the love

# सामान के बदले ऑनलाइन भुगतान करने का है मामला |                   

#मोर्चा के आग्रह पर मुख्य सचिव ने दिए थे निर्देश |                        

#करोड़ों रुपए की खरीद एवं वितरण में खेला जाता है भारी दलाली का खेल |             

#श्रमिकों को घटिया सामान थमाकर लूटा जा रहा |                  

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि श्रम विभाग के कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों को निम्नतम स्तर का सामान (साइकिलें-टूल किट- सिलाई मशीन आदि) बांटे जाने एवं वितरण में भारी घालमेल से प्रदेश को निजात दिलाने के लिए मोर्चा द्वारा 24/01/ 2020 को मुख्य सचिव से श्रमिकों को सामान के बदले ऑनलाइन भुगतान किए जाने की मांग की थी।

जिसके क्रम में शासन द्वारा 26/01/ 2020 को कर्मकार कल्याण बोर्ड को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन बोर्ड को शासन का फैसला नागवार गुजर रहा है। जिसके चलते आज भी लूट यथावत जारी है| मोर्चा शीघ्र ही राजभवन से इस दलाली को समाप्त करने की मांग करेगा |

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *