Haridwar Politics Slider Uttarakhand

कांग्रेसी पार्षद आशा सारस्वत भाजपा में शामिल ,कांग्रेस ने कहा दबाव व् जबरदस्ती की राजनीत। आखिर क्यों ? जाने

Spread the love

 *  कांग्रेस ने कहा भाजपा का दबाव इतना बढ़ा हैं कि प्रीत कमल की हालत ख़राब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। 

(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार। कांग्रेस पार्षदों के पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। सचिन अग्रवाल और विकास कुमार के बाद अब गोविंदपुरी वॉर्ड नंबर 18 की पार्षद आशा सास्वत भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई। खन्ना नगर स्थित नगर विकास मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय पर मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने आशा सास्वत व उनके पति प्रीत कमल को फूलमालाएं पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। जबकि कांग्रेस ने जबरदस्ती ,दबाव की राजनीती करार दिया है। कांग्रेस ने कहा भाजपा का दबाव इतना बढ़ा हैं कि प्रीत कमल की हालत ख़राब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। उधर भाजपा में शामिल होने के बाद पार्षद पति  प्रती कमल ने कहा कि यह उनकी घर वापसी है। उन्होंने ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करने से जैसे कार्यों से प्रभावित होकर वे पुनः भाजपा में शामिल हुए है। वे लंबे समय से आरएसएस से जुड़े रहे हैं। बीच में कुछ समय के लिए कांग्रेस में चले गए थे। लेकिन कांग्रेस नेताओं की कार्यशैली व गुटबाजी के चलते कांग्रेस में वे खुद को आसहज महसूस कर रहे थे। कांग्रेस में हावी गुटबाजी के चलते कार्यकर्ताओं को पर्याप्त सम्मान नहीं मिल रहा है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की विकासवादी सोच ने भी उन्हें भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। पार्षद आशा सास्वात ने कहा कि वार्ड व शहर के विकास में योगदान के लिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में हरिद्वार के विकास में योगदान किया जाएगा। मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने कहा कि पार्षद आशा सासवात की घर वापसी हुई हैं। कांग्रेस में उपेक्षा व भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्षद भाजपा में सम्मिलित हो रहे हैं। सभी को भाजपा में पूरा सम्मान दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि  दिशाहिन कांग्रेस को छोड़कर करके कार्यकर्ता भाजपा की कार्यशैली व विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे है। उधर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल का कहना है कि भाजपा दबाव की राजनीती कर रही है। जिसका जीता जगता प्रमाण है कि भाजपा में शामिल होते ही प्रीतकमल की तबियत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्थितई ऐसी है कि रूम के बहार भाजपा नेताओ का जमावड़ा है। जिससे की कोई उससे मिल ना सके।  स्वागत करने वाले में राजकुमार, अन्नू क्कर, कामिनी सराना, राजेन्द्र कटारिया, सुनील गुड्डू, विकास कुमार आदि सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। दूसरी ओर कांग्रेस पार्षद आशा शास्वत के भाजपा में शामिल होने पर महनगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कांग्रेस में गुटबाजी के आरोप को नकारते हुए कहा कि भाजपा हमेशा ही तोड़ने की राजनीति करती है। धनबल, लालच देकर तथा डरा धमकाकर कांग्रेसी पार्षदों को भाजपा में शामिल कराया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जा रहा है। आशा शास्वत व उनके पति प्रीत कमल के जाने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा। भाजपा के खिलाफ कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *