(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
रूद्रपुर। बाजपुर में सुबह गडरी नदी पुल के पास छोटा हाथी और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि मृतक का जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। शुक्रवार को गांव शिवपुरी निवासी सतपाल सिंह अपने जीजा के साथ बाजार से घर वापस लौट रहा था। उस दौरान उसकी बाइक को बेरिया दौलत रोड गडरी नदी पुल के पास छोटा हाथी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सतपाल सिंह और अजमेर सिंह सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलो को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सतपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि अजमेर सिंह की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।