( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक समीक्षा अधिकारी सहित कई पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओं का एडमिट कार्ड (UKSSSC Admit Card 2021) जारी कर दिया है। अभ्यर्थी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in से परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इन भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 12 सितंबर 2021 से 14 सितंबर 2021 के बीच किया जाएगा।
जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी किया गया है। बता दें कि इन पदों के लिए 10 फरवरी 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरु हुई थी और 26 मार्च 2021 आवेदन की अंतिम तिथि थी। कुल 541 विभिन्न रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
UKSSSC Admit Card 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए पदनाम-कार्यालय सहा० लेखा/ लेखाकर/ लेखा परीक्षक/ सहायक लेखाकर/सहायक समीक्षा अधिकारी(लेखा) के प्रवेश पत्र(ADMIT CARD) के लिंक पर क्लिक करें।
-यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब उसे डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें।